फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों ने गर्मा दी जिले की सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मतदान के दिन जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं जिले का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। ताबड़तोड़ हो रही स्टार प्रचारकों की जनसभाओं से जिले की सियासत गर्मा गई है। बड़े नेताओं के बोल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 23 फरवरी को प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर गहमागहमी का माहौल है तो इसी दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी जनसभा है। वहीं 22 फरवरी को तो कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मुख्यमंत्री आमने सामने होंगे।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव ने 4 फरवरी को बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र के मौथरी व गदिया में कार्यक्रम करके चुनावी तीर छोड़े थे। यह तो शुरुआत भर थी। 13 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हैदरगढ़ व रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की। अगले ही दिन 14 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में सभा की।
15 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री व अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बाराबंकी व दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करके वोट मांगे। 19 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जैदपुर, हैदरगढ़ व कुर्सी विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ तीन सभाएं कीं। सपा भी पीछे नहीं रही। 20 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र की मौरंग मंडी में चुनावी सभा की।
विज्ञापन

21 को जिले में तीन-तीन स्टार प्रचारकों ने सियासी गर्मी और बढ़ा दी। गृहमंत्री अमित शाह ने देवा में, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जैदपुर में और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सूरतगंज में अपने दल के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम अभी और प्रस्तावित हैं। 22 फरवरी को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के गौरा सैलक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झरसवां में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हुंकार भरेंगे।
23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के जेठवनी में होनी है तो इसी दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के बाबा कुटी के पास जनसभा करेंगे। 24 फरवरी को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मसौली में जनसभा को संबोधित करेंगी।
जनसभा स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फतेहपुर। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के गौरा सैलक में मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम सचिन कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह, एएसपी पूर्णेंद्र सिंह, सीओ योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
हेलीपैड वाले स्थल का जायजा लिया। इसी के साथ बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम झरसावां में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की जनसभा को लेकर तैयारियां जारी रहीं। कांग्रेस नेता दिनभर कार्यक्रम स्थल पर आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें