फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को देना होगा चुनावी खर्च का हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा की छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे 51 प्रत्याशियों में से पहले चरण में ज्यादातर द्वारा चुनावी खर्च का हिसाब नहीं देने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को दूसरे चरण में 21 फरवरी तक चुनाव में खर्च की गई धनराशि का हिसाब व्यय प्रेक्षक के समक्ष देना है। आयोग के निर्देश पर मतदान तिथि से पहले तीन बार खर्च का हिसाब देने को लेकर 16, 21 और 25 फरवरी की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा समेत कई अन्य दलों के साथ निर्दलीय के रूप में कुल 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च की सीमा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। व्यय प्रेक्षक द्वारा 16, 21 और 25 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को व्यय कमेटी के समक्ष व्यय रजिस्टर प्रेषित कर खर्च का हिसाब देना है।
पहले चरण में 16 फरवरी को ज्यादातर प्रत्याशी खर्च का हिसाब देने नहीं पहुुंचे थे। इस पर व्यय प्रेक्षक के निर्देश पर संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को दोबारा प्रत्याशियों को खर्च का हिसाब कमेटी के समक्ष देना है। कुर्सी, बाराबंकी और जैदपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों को तहसील नवाबगंज के सभागार में तो रामनगर, दरियाबाद और हैदरगढ़ के प्रत्याशियों को डीआरडीए के गांधी सभागार में खर्च का हिसाब देने के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक के रूप में भारतीय राजस्व परिषद के आकाशी दीप और मशहूद उर रहमान फारुखी को आयोग ने जिले में नियुक्त किया है। लेखा और व्यय के प्रभारी अधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि सोमवार को सभी प्रत्याशियों द्वारा खर्च का हिसाब देना होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें