फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक अंक पाने वाले परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं परीक्षा में करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ब्लॉक बनीकोडर के परिषदीय छात्र-छात्राओं की नवाचार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत स्तर की परीक्षा हुई। न्याय स्तरीय परीक्षा मेें 72 बच्चों ने विभिन्न कक्षा से दोनों भाषा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आगामी 10 दिसंबर को यूपीएस रामसनेहीघाट में विकास खंड स्तरीय परीक्षा होगी। जिसमें सर्वाधिक अंक पाने वाले परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

अच्छे शिक्षक, अच्छे स्कूल, अच्छे छात्र, अच्छा समाज नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायपंचायत स्तर की परीक्षा में विकास खंड के 865 बच्चों ने बीते दिनों भाषा की परीक्षा में एवं 866 से अधिक छात्रों ने गणित की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। विद्यालयवार परीक्षा का आयोजन बीती 30 नवंबर को प्रत्येक विद्यालय में किया गया था। इस परीक्षा में प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के कक्षा तीन, चार एवं पांच के सर्वाधिक अंक पाने वाले एक एक छात्र एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से कक्षा छह, सात एवं आठ के सर्वाधिक अंक पाने वाले दो-दो छात्रों ने प्रतिभाग किया था।
बीईओ संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा के बाद केंद्र की ओर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करा दिया गया गया है। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र छात्रा को आगामी 10 दिसंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामसनेहीघाट में विकास खंड स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करना है। विकास खंड स्तर पर भाषा एवं गणित में सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रथम तीन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तरीय परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर अलका सिंह, अमित कुमार, चंद्रशेखर, चंदन, शिवानी, निशा, राज लक्ष्मी, शगुन एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर रवि प्रकाश शुक्ल, मुस्कान पांडेय, उत्कर्ष सिंह, रश्मि, दिव्यांशु सिंह, अर्पित, अंचल मिश्रा, अंशिका सिंह, वेदांश पाठक, आभाष, सत्यम, सबीना बानो सहित 72 बच्चों ने विभिन्न कक्षा से दोनों भाषा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीईओ ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें