फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कागज न होने से एआरटीओ में आरसी मिलना बंद

Thu, 06 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एआरटीओ दफ्तर आरसी प्रिंट करने वाले कागज की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते ही कई बार एआरटीओ दफ्तर के चक्कर लगाने के बाद भी वाहन स्वामियों को आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) नहीं मिल पा रहा है। नया वाहन खरीदने वालों को संभागीय परिवहन विभाग से पंजीयन नंबर तो मिल रहा है लेकिन वाहन की आरसी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सब कुछ सही होने के बाद भी वाहन स्वामियों द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन की आरसी न दिखा पाने पर चालान की कार्रवाई भी झेलना पड़ रही है।
विज्ञापन



नए वाहन खरीदने पर वाहन स्वामियों को संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन का पंजीयन कराना होता है। विभिन्न एजेंसी धारक वाहनों की बिक्री कर पंजीयन के लिए आवश्यक अभिलेख एआरटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराते हैं। इसके बाद कार्यालय से वाहन का आवश्यक विवरण व पंजीयन संख्या आदि का प्रमाण पत्र वाहन स्वामी को सौंपा जाता है। इस प्रमाण पत्र पर वाहन से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है। यह कागजात कार्यालय में तैयार होता है।

बीते कई दिन से कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र का ब्लैंक पेपर मौजूद नहीं है, जिस कारण प्रिंट न हो पाने से पर आरसी बनना बंद है। परेशान वाहन स्वामी अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों के पंजीकरण का शुल्क वसूल कर वाहन का नंबर तो जारी किया जा रहा है। लेकिन आरसी मांगने पर बताया जाता है कि आरसी छापने वाला कागज नहीं है। ऐसे में सड़क पर निकलने पर चेकिंग के दौरान चालान का खतरा बना रहता है। राजेश कुमार ने बताया कि एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। करीब चार बार एआरटीओ दफ्तर आ चुका हूं। आफिस में अगले सप्ताह आने की कह कर वापस कर दिया जाता है। लेकिन आज तक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिल सका है।
विज्ञापन




इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला का कहना है कि नेटवर्क समस्या के चलते अप्रूवल लंबित है। भरोसा दिलाया कि कागज मिलते ही जल्द समस्या दूर होगी और वाहन स्वामियों को आरसी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें