फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम व एसपी ने खंगाला जेल का चप्पा-चप्पा, सुरक्षा पर फोकस

Fri, 31 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रशासनिक सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था परखने के उद्देश्य से डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस बल के साथ अचानक जिला जेल पहुंच गए। अफसरों ने जेल परिसर में सुरक्षा, अनुशासन और कैदियों की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बैरकों, मेस, रसोईघर, मेडिकल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का विस्तृत निरीक्षण किया। एसपी ने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पानी की उपलब्धता, और स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच की गई।
निरीक्षण के समय जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा व्यवस्था में शिथिलता नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि जेल में रह रहे बंदियों को सुधारात्मक वातावरण मिलना चाहिए, परंतु सुरक्षा के मानकों पर समझौता नहीं किया जाएगा। एसपी ने जेल के प्रवेश द्वार, मुलाकात कक्ष और सुरक्षा परिधि की जांच करते हुए कर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल की निगरानी व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की भी जांच की। इस मौके पर जेल अधीक्षक कुंदन कुमार व जेलर राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें