फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जिला तरबतर

Sat, 16 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से लोग उमस व भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे। लेकिन शनिवार की शाम अंतिम आषाढ़ी बारिश ने सबको सराबोर कर दिया। झमाझम बारिश का सभी ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की। तेज बारिश के चलते चोक नालियां उफनाईं तो कई जगहों पर रास्तों पर पानी भर गया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, पुलिस लाइंस, जीआईसी मैदान में जलभराव हो गया। 

आषाढ़ सोमवार से समाप्त हो रहा है। लेकिन आषाढ़ के समाप्त होने के लिए तीन दिन पहले ही शनिवार की शाम झमाझम बारिश से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई झमाझम बारिश करीब एक घंटा तक हुई। इसके बाद घंटाें बारिश होती रही। जिसका बच्चों व युवाओं ने भरपूर आनंद लिया। 
विज्ञापन


धान के लिए आसमान से बरसा अमृत
पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने से इस बार भी धान किसानों में मयूसी झलकने लगी थी। किसान थक हार कर इंजन के भरोसे ही धान की रोपाई कर रहे थे। लेकिन शनिवार की शाम हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी तैर गई। किसान राजेश कहते हैं कि बारिश तेज होने के साथ ही धान की रोपाई में तेजी आएगी।

बारिश से किसानों को काफी लाभ होगा। किसान वेद प्रकाश ने बताया कि बारिश नहीं होने से धान की रोपाई में कमी आई थी। लेकिन अब फिर से धान की रोपाई में तेजी आएगी। बारिश से सबसे ज्यादा लाभ लघु सीमांत किसानों को होगा। कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि यह बारिश धान किसानों के लिए काफी मुफीद है।

जगह-जगह हुआ जलभराव
तेज बारिश होने के चलते दुर्गापुरी, सत्यप्रेमी नगर, जलालपुर, लक्ष्मणपुरी, दयानंद नगर, दीन दयाल नगर सहित कई मोहल्लों में चोक नालियों के चलते नाली का पानी उफना कर सड़क पर बहने लगा। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

बाराबंकी-फैजाबाद राजमार्ग पर भी जलनिकासी नहीं होने के चलते कई जगहों पर जलभराव रहा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, पुलिस लाइन मैदान में भी हुए जलभराव को बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें