फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डाकघर में डिजिटल क्रांति की दस्तक, मॉर्डनाइजेशन 2.0 लागू

विज्ञापन
डाकघर में कार्यक्रम।
विज्ञापन
बाराबंकी। डाक विभाग की सेवाओं को तेज, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए बहुप्रतीक्षित आईटी मॉडर्नाइजेशन 2.0 परियोजना मंगलवार को जिले में लागू हो गई। मंगलवार को प्रधान डाकघर में इसकी शुरुआत हुई। डाक अधीक्षक किरण सिंह ने फीता काटकर इस नई प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत डाक विभाग का कामकाज अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित होगा। कर्मचारियों को काम करना आसान होगा, वहीं आम जनता को भी सेवाओं का लाभ कम समय में और अधिक भरोसे के साथ मिलेगा। पहले थर्ड पार्टी के जरिये बने सॉफ्टवेयर में जहां सुरक्षा की कुछ खामियां थीं, वहीं अब नए सिस्टम से डेटा पूरी तरह महफूज रहेगा और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी।
डाकिया के डाक वितरण कार्य को जीपीएस से जोड़ना, ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली शुरू करना, डाक के रिटेल और अनुबंधित ग्राहकों के लिए डाक सेवा एप के माध्यम से किसी भी सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक बी.एन. मिश्रा, सहायक अधीक्षक (मुख्यालय) ध्रुव तिवारी, सहायक अधीक्षक उपमंडल मोहसिन, निरीक्षक सुधीर सिंह, हिमांशु मिश्रा, वरिष्ठ मैनेजर संतोष कुमार सिंह, प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर आनंद कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें