फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में डंप धान देख चढ़ा डीएम का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम बृहस्पतिवार को चुनावी तैयारियों का जायजा लेने नवीन मंडी पहुंच गए। इस दौरान यहां पाया कि मंडी के ज्यादातर शेड धान की बोरियों से भरे पड़े हैं जिस पर उनका पारा चढ़ गया। कहा जो मिल मालिक धान के उठान में लापरवाही कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम के आदेश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक राइस मिल पर छापा मारा और खामियां मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बृहस्पतिवार को एडीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर सुमित यादव के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने नवीन मंडी पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि मंडी के ज्यादातर शेड धान से डंप पड़े हैं। संबद्ध मिल मालिक धान का उठान करने से कतरा रहे हैं। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए ऐसे मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश एडीएम और जिला खाद्य विपणन अधिकारी को दिए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने जब क्रय केंद्र प्रभारियों से जानकारी की तो प्रभारियों ने बताया कि संबद्धता के बाद भी राइस मिल मालिक एग्रीमेंट नहीं कर रहे हैं न ही धान का उठान कर रहे हैं। जिसके चलते धान डंप होता जा रहा है और खरीद प्रभावित होने लगी है। यदि उठान में तेजी नहीं आई तो किसी भी समय धान की खरीद ठप हो सकती है। मौके पर वरिष्ठ विपणन अधिकारी आलोक रंजन, अनूप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिल के प्रपत्रों में मिलीं खामियां
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने शेडों के नीचे डंप धान की स्थिति का जायजा लेने के बाद रामनगर तिराहा स्थित एक राइस मिल पर छापा मारा। जिससे आसपास के अन्य मिल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया कि जांच के दौरान मिल के प्रपत्रों में खामियां मिली हैं। जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी राइस मिल मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन मिलों को क्रय केंद्रों से सबंद्ध किया गया है वह सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए धान के उठान में तेजी लाएं। अन्यथा की दशा में उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें