फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बालकों की नाले में डूबकर मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकैतनगर थाना क्षेत्र में रानीमऊ गांव के पास बृहस्पतिवार शाम ताड़ झाडू के लिए सींक निकालने गए दो बालकों की नाले में डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव शुक्रवार सुबह नाले में उतराते मिले।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि शायद पैर फिसलने से दोनों बालक नाले के गहरे पानी में जा पहुंचे थे जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवारीजनोें ने दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

थाना टिकैतनगर क्षेत्र के बसंतपुर गांव के रहने वाले विकास (7) पुत्र सुरेश व राहुल (5) पुत्र रामकुमार बृहस्पतिवार शाम गांव के बाहर स्थित नाले के किनारे से ताड़ झाडू के लिए सींक निकालने गए थे। देर रात तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात में दोनों बच्चों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


जिसके बाद शुक्रवार सुबह पास के ही गांव रानीमऊ के पास एक नाले में दोनों बच्चों का शव पानी में उतराते हुए ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों और पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पानी से बाहर निकलवाया। परिवारीजनों पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बिना पीएम करवाए ही दोनों के शव उनके परिवारीजनों को सौंप दिया।

परिवारीजनों ने दोनोें बच्चों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है दोनों बच्चे अक्सर नाले के किनारे लगी झाड़ में से तीली निकालने जाते थे। लगता है कि पैर फिसलने से दोनों नाले में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। कहा पुलिस से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। 

राहुल कक्षा दो व विकास था तीन का छात्र
नाले के पानी मेें डूबकर जान गवांने वाला छात्र राहुल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। घर में तीन भाई व दो बहनों में राहुल सबसे छोटा था। वहीं विकास गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। विकास भी तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। दोनों बच्चों की मौत के बाद उनके परिवारीजनों मेें माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें