सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। सूचना पर सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर अन्य मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। डेंगू से अब तक जिले में 16 मौतें हो चुकी हैं। जबकि विभाग इस आंकड़े को न मानते हुए मात्र चार मौत डेंगू से होना बता रहा है।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम रायगंज मजरे मेलारायगंज निवासी मो. नफीस (25) पुत्र सिद्दीक ी बीती 13 सितंबर से तेज बुखार से पीड़ित था। उसे सीएचसी सिरौलीगौसपुर मे भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला मुख्यालय भेज दिया था।
यहां से परिवारीजनों ने उसे लखनऊ स्थिति सुषमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां बुधवार रात युवक की मौत हो गई। अब तक जिले में डेंगू से 16 मरीजों की जान जा चुकी है।
ब्लड बैंक अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि अस्पताल की पैथालॉजी से 220 टेस्ट डेंगू के किए गए, जिनमें से 29 पॉजीटिव आए थे। परीक्षण के लिए 29 टेस्ट के सैंपल डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट को भेजे गए थे।
रिपोर्ट में मात्र 10 आईजीएम पॉजीटिव निकले, बाकी अन्य टेस्ट में सामान्य प्लेटलेट्स ही कम आई थी, जिनमें डेंगू की शिकातय नहीं पाई गई। जिन लोगाें के टेस्ट यहां से किए गए हैं, उनमें किसी की मौत नहीं हुई है।