फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। सुल्तानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रही कार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नेवाजगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके घायल साथी को गोसाईगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम सुल्तानपुर के लक्ष्मनपुर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह (25) अपने साथी आयुष के साथ कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रहे थे। लोनीकटरा थाना के नेवाजगंज के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घायल आयुष को हैदरगढ़ कोतवाली की पीआरवी ने लखनऊ के गोसांईगंज सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के परिवारीजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार पलट गई थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उसके साथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें