घुंघटेर (बाराबंकी)। घर से खेत के लिए निकले एक युवक का शव दूसरे दिन गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घुंघटेर थाना क्षेत्र के कसगांव निवासी किसान देवेंद्र कुमार (45) बुधवार सुबह घर खेत के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा।
परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। गुरुवार सुबह देवेंद्र का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)