फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को लापता हुए एक युवक का शव संदिग्ध हालात में नदी में उतराता पाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के दिलवल गांव निवासी सुनीज कुमार (28) का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चार दिन पहले सुनील की पत्नी अपने मायके टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कूढ़ा गांव चली आई थी। सुनील भी ससुुुराल पहुंचा था। यहां दोनों के बीच बात नहीं बनी। चर्चा है कि उसका ससुुुरालीजनों से विवाद हुआ था।
बृहस्पतिवार को सुनील संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। लेकिन शाम को ही दरियाबाद थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास सरयू नदी में सुनील का शव बरामद हो गया। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें