फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। घर, से खेत के लिए निकली एक महिला का शव तालाब में मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के औलियापुर निवासी कैसर बानो (40) पत्नी नसीर मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से खेत के लिए निकली थी। लेकिन जब देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग सका।
देर रात जब गांव के लोग महिला को ढूंढते हुए गांव के बाहर स्थित तालाब के पास पहुंचे तो महिला का शव तालाब में उतराता मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने महिला के शव की शिनाख्त कैसर बानो के रुप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला की तालाब में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें