फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में मरीजों की भीड़, 1963 को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान करीब 1963 मरीजों को उपचार की सुविधा दी गई। इस दौरान गंभीर हालत में आए 22 लोगों को जहां जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, वहीं पात्र पाए गये 91 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गये।
विज्ञापन

जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुुविधा न हो, इसके लिए 128 चिकित्सक और 385 कर्मचारियों को लगाया गया। इस दौरान 1963 मरीज देखे गए। इनमें 692 पुरुष, 900 महिलाएं तथा 371 बच्चों को देखने के बाद दवाएं दी गई। इस दौरान 419 लोगों की कोविड जांच की गई जिनमें से कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर में दवा लेने आए रामप्रसाद ने डॉ. सुनील वर्मा को बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से पेट दर्द से परेेशान हैं। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवाएं दीं और कहा कि ये तीन दिन की दवाएं हैं, इसका नियमित सेवन करें। इसके तीन दिन बाद आकर हाल बताना।
विज्ञापन

कोटवाधाम पीएचसी पर आए राहुल ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित है। निजी चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। इस पर चिकित्सक ने जांच कराई। बताया कि वायरल है, परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये कुछ दवाएं हैं, इनका नियमित सेवन करना, बुखार उतर जाएगा।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त चिकित्सक और कर्मचारी लगाए गये थे। मेले में कुल 1963 मरीजों को देखकर मुफ्त दवाएं दी गई। इसके साथ ही 91 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें