फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, गंभीर

Mon, 21 Sep 2015 11:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में ग्राम खोखवा मजरा खुज्जी निवासी धीरेंद्र सिंह यादव (25) पुत्र अयोध्या रविवार रात घर के बाहर सोया था। पास में ही उसका चचेरा भाई प्रवेश भी सो रहा था।
विज्ञापन


देर रात कुछ लोगों ने धीरेंद्र के सिर के पास गोली मार दी। गोली की आवाज पर प्रवेश उठ गया। अन्य परिवारीजन भी आ पहुंचे। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकले।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र को परिवारीजनों ने सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घायल के परिवारीजनों के मुताबिक धीरेंद्र का एक युवती से प्रेम प्रसंग था।

संदेह है कि उसी के भाई ने हमला किया। हालांकि किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। एसओ अवधेश का कहना है कि प्रेम प्रसंग की बात सुनने में आई है जिसकी जांच की जा रही है। परिवारीजन किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें