फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में व्यापारी की मौत

Mon, 21 Sep 2015 11:51 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में बारा थानान्तर्गत ग्राम लौहगरा के रहने वाले ट्रांसपोर्टर बुद्ध सागर सिंह (42) जीप से चालक विशेश्वर (45) निवासी शंकरगढ़ इलाहाबाद के साथ सोमवार की सुबह बाराबंकी आ रहे थे। गाड़ी बुद्ध सागर चला रहे थे।
विज्ञापन


शहर से कुछ दूर पहले हैदरगढ़ पर मार्ग पर पड़ी गिट्टी के चलते जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बुद्ध सागर की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई छेदीलाल सिंह के मुताबिक बुद्ध सागर कारोबार के सिलसिले में अक्सर बाराबंकी आते थे। पुलिस का कहना है कि जीप के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें