फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया

Sat, 09 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के बड्डपुर थानाक्षेत्र के गौसपुर मजरे कतुरीकला गांव में राेते बिलखते मृतक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक की हत्या करने के बाद उसका शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। बड्डपुर थानाक्षेत्र के गौसपुर मजरे कतुरीकला गांव में हुई इस वारदात में फंदे से लटक रहे मृत युवक के पैर जमीन पर व शरीर से खून निकलता मिला है जिससे लगता है कि युवक की पिटाई करने के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना बड्डपुर क्षेत्र के गौसपुर मजरे कतुरीकला गांव के रहने वाले अवधेश कुमार (23) पुत्र छोटू का शव उसी के घर में शनिवार की दोपहर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। जिस समय यह घटना हुई मृतक के घर पर कोई मौजूद नहीं था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मामले में मृतक के पिता ने तो कोई आरोप नहीं लगाया है लेकिन मृतक की पत्नी पप्पी देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। हालांकि अभी किसी के द्वारा पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष बड्डूपुर जावेद इकबाल खान ने बताया कि मृतक के परिवारीजनोें की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें