फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व सिपाहियों को पीटा

Tue, 29 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा क्षेत्र में पुलिस की मदद से अपनी प्रेमिका को जबरन लाने पहुंचे युवक व दो सिपाहियों की ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी। ग्रामीण के गुस्से को देखते हुए सिपाही और युवक भाग निकला। पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।  
विज्ञापन


फतेहपुर क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली युवती की देवा क्षेत्र के रहने वाले युवक से तय हुई थी। आरोप है कि युवती का चचेरा मामा सुशील गत सात फरवरी को उसे भगा ले गया। युवती की तलाश कर पिता उसे घर ले गया और पंचायत में फै सला रखा।

पंचायत ने रिश्तेदारी को देखते हुए इस रिश्ते से मना कर दिया। पीड़ित ने अपनी पुत्री को दूसरे गांव में रहने भेज दिया। सुशील को इस बात का पता चला तो वह मंगलवार को बड्डूपुर थाने के सिपाही चंद्रमोहन व सुरेंद्र यादव के साथ वहां जा धमका। घर में घुसकर युवती को जबरन ले जाने लगा तो युवती के दो रिश्तेदारों ने शोर मचाकर गांव वालों को बुला लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सुशील को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सुशील की पिटाई होते देख सिपाहियों ने हस्तक्षेप किया।

इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान मौका पाकर युवक दोनों सिपाहियों के साथ भाग निकला। इस मामले में लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें