फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने बुजुर्ग को मारी गोली ट्रॉमा रेफर

Sat, 26 Dec 2015 11:43 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में एक वृद्ध को शनिवार की रात बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मार दिया। गंभीर हालत में वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र के पल्हरी गांव के रहने वाले छंगालाल (65) पुत्र मंगलप्रसाद गांव में ही हाईवे किनारे भड़भूजे  का काम करते हैं। शनिवार की रात छंगालाल अपना काम खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और बुजुर्ग की पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी हाईवे से भाग निकले। जानकारी पर पहुंचे वृद्ध के पुत्र रमाकांत द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया है।

वृद्ध को गोली किसने और क्यों मारी इस बात का पता नहीं लग सका है। एसओ सफदरगंज जैनुद्दीन अंसारी व सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह ने वृद्ध से गोली मारने वाले युवकों के बारे में जानकारी ली लेकिन पुलिस को कुछ खास पता नहीं लग सका है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आरोपियों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें