फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्र्रसंग में दोस्त ने किया था कत्ल

Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा नहर पटरी के किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव सीतापुर जिले के फतेहखान का था। इस मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल, खून से सनी पैंट व ईंट बरामद कर ली है। इसका खुलासा शुक्रवार को फतेहपुर पुलिस ने किया।
विज्ञापन


आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फतेह खान की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण उसके दोस्त ने की है। दोनों युवक कानपुर में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में 18 अप्रैल को बेलहरा-फतेहपुर मार्ग पर पर स्थित शारदा नहर की पटरी के पास गड्ढे में एक 24 वर्षीय युवक का खून से सना शव पड़ा मिला था। फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को जिस युवक का शव मिला उसका नाम फतेह खान पुत्र कलीम था। वह मीरानगर कोतवाली महमूदाबाद जिला सीतापुर का निवासी था। इसकी हत्या उसी के दोस्त अकरम पुत्र असलम ने की, जो फतेह खान के गांव का ही निवासी है।

कोतवाल ने बताया कि फतेह खान व अकरम कानपुर में मधरिया बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे। अकरम का प्रेम प्रसंग ग्राम खेरिया की एक महिला से चल रहा था। कुछ दिन बाद फतेह खान ने भी उसी महिला से बातचीत शुरू कर दी। इसी बात से अकरम फतेह खान से चिढ़ने लगा था।

उसने फतेह खान को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। उसने साजिश रच फतेह खान को गांव मीरानगर जाने के लिए तैयार कर लिया। दोनों दोस्त 10 अप्रैल को फतेहपुर बस स्टाफ  पहुंचे। यहां से दोनों पैदल ही दोनों शारदा नहर पुल के किनारे पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें