फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के भाई को लगी गोली

Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश के डीजीपी की सख्ती के बाद भी वैवाहिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। गोदभराई कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


अवैध असलहे से हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर असलहा भी बरामद कर लिया है। कोठी थाना क्षेत्र के अचकामऊ गांव निवासी रामशंकर की पुत्री का विवाह रायबरेली जिले के ग्राम रामपुर मोहद्दीनपुर थाना महाराजगंज के रहने वाले श्रीराम के पुत्र से तय हुआ था।

शुक्रवार को कोठी के अचकामऊ गांव में गोदभराई का कार्यक्रम चल रहा था, तभी लड़के पक्ष के अनुज निवासी जमरावा थाना महाराजगंज रायबरेली ने अवैध तमंचे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान चली गोली दूल्हे के भाई व श्रीराम के पुत्र अमित कुमार (26) को लग गई।
विज्ञापन


इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष रायसिंह यादव ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने के आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें