फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर नहर में फेंका युवक का शव

Mon, 07 Sep 2015 11:13 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया गया। युवक तीन दिन से घर से लापता था। मृतक के गले को  किसी धारदार हथियार से काटने व उसके कान पर भी चोट के कई निशान हैं। तीन दिन से लापता युवक की हत्या होने के बाद परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस  ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना सतरिख क्षेत्र के खालेकापुरवा मजरे रामपुर जोगा निवासी अनिल कुमार यादव (32) पुत्र भगवती प्रसाद यादव का शव सोमवार सुबह क्षेत्र के लखैचा गांव के पास नहर की झाड़ियों में फंसा मिला है। ग्रामीणों ने जब युवक का शव देखा तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को बताया है कि अनिल तीन दिन से अपने घर से लापता था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद एसओ जावेद खान, सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन


घर का इकलौता था अनिल
मृतक अनिल यादव अपने घर का इकलौता था। ग्रामीणों के मुताबिक अनिल नशे का लती था जिसके चलते वह आए दिन अपने घर से गायब रहता था। अनिल के पिता का कई साल पहले निधन हो चुका था। अनिल के पास बहुत कम जमीन थी जिसमें खेती कर वह अपने परिवार का पेट पालता था। मृतक की पत्नी गीता व उसके 6 बच्चे भी है। ग्रामीणों की माने तो क्षेत्र में जमीनों के कारोबार करने वाले लोगों से भी अनिल के संबंध थे और वह किसानों की जमीन के धंधे में भी थोड़ा बहुत कमा लेता था। लेकिन अनिल की मौत का कारण क्या है इस बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पा रहा है।
मौसेरे भाई ने दी तहरीर
मृतक अनिल यादव के मौसेरे भाई सुशील यादव निवासी ग्राम सरायखेरा थाना चिनहट लखनऊ की तहरीर पर पुलिस ने इस घटना में अज्ञात के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया है। मृतक के मौसेरे भाई सुशील ने पुलिस को बताया है कि तीन से गायब अनिल की परिवरीजन तलाश कर रहे थे जिसके बाद सोमवार को उसका शव लखैचा माइनर के पास बरामद हुआ। सुशील ने कहा कि जिस दिन से अनिल लापता है उस रात उन्होंने घर फोन कर बताया था कि वह सफेदाबाद में है, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लग सका।

पिटाई के बाद हुई हत्या
मृतक अनिल यादव के शव को जब पुलिस ने नहर के बाहर निकलवाया तो उसका आधा गला कटा मिला। देखने से लगता है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से मृतक का गला काटा है। वहीं मृतक के कान पर भी चोट के निशान मिले है जिससे यह भी लगता है कि हत्या से पूर्व उसकी पिटाई की गई हो। आशंका है कि उसको नशा कराने के बाद उसकी हत्या की गई है।

सतरिख थाना क्षेत्र के लखैचा गांव में नहर में युवक का शव मिला है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

- शफीक अहमद, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें