उसे सिधौली से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मय वाहन फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदना क्षेत्र के गढ़ी खेरवा गांव निवासी राकेश (32) व दीपू (22) पुत्रगण अवधेश कुमार रविवार देर शाम बाइक से गांव जा रहे थे।
जब यह दोनों सिधौली व मिश्रिख मार्ग पर भरौना चौराहे के निकट पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई दीपू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
उसे उपचार के लिए पहले सिधौली ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।