फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला व युवक की जान गई

Tue, 04 Aug 2015 10:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार रात को हुए हादसों में महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। सफदरगंज में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि सतरिख में भी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना के लक्ष्बर बजहा की रहने वाली शायरा(45) पत्नी हजरत अली सोमवार रात घर से खेत के लिए निकली थी, तभी गांव के  बाहर रेलव लाइन पार करते समय शायरा ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने परिवारीजनों को इसकी खबर दी। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही महिला के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

उधर, सतरिख थाना के निरउमऊ निवासी जितेंद्र तिवारी(36) पुत्र गनेश प्रसाद सोमवार रात साइकिल से लखनऊ जा रहा था, रास्ते में कोतवाली नगर क्षेत्र मेें सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के समीप जितेंद्र की किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें