फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 29 Aug 2015 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की सुबह क्षेत्र के बीहड़पुरवा गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे मेें बाइकों पर सवार बीहड़पुरवा निवासी बबलू (30) पुत्र नंदू व जहांगीराबाद निवासी सुधीर (22) पुत्र अशर्फीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा ट्रामा सेंटर भेजवाया, जहां पर बबलू की मौत हो गई, जबकि सुधीर का इलाज चल रहा है। एसओ एके सिंह के मुताबिक हादसे के समय दोनों युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे।

बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में लालपुर गांव के पास साइकिल से जा रहे बीरेंद्र (22) पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम चिरैय्या को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बीरेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सड़क हादसों में मरने वाले युवकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें