फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक पर निकली दो सगी बहनों को ट्रक ने रौंदा, मौत 

Mon, 25 Sep 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्निंग वाक पर निकली दो सगी बहनों को ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे लगे जाम से यातायात बाधित रहा। स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


सोमवार भोर 4:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के देवा-चिनहट मार्ग पर मार्निंग वाक के लिए निकली भड़रिया गांव की रामरति (45) पत्नी स्व. रामसागर उनकी सगी बहन पार्वती (50) पत्नी शंभू को रामस्वरूप युनिवर्सिटी के पास चिनहट की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के स्कूली छात्रों ने मृतकों के घर सूचना दी।

उसके बाद आक्रोशित घरवालों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चिनहट-देवा रोड जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी पर मौके पर देवा, शहर समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई व प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। थोड़ी ही देर बाद एसडीएम सदर एसपी सिंह व सीओ सिटी आरएन सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने लगे।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों के समझाने के बाद जाकर प्रदर्शन समाप्त हो सका। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह के समय लगे जाम के चलते स्कूल जाने वाले छात्रों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद फरार हुए चालक व ट्रक की पुलिस तलाश कर रही है।              
         
मृतक रामरती के पति रामसागर का कई साल पहले निधन हो चुका है। इनकी बेटी दीपिका रो-रो के यही कह रही थी कि अब हम किसके सहारे जीएंगे। क्योंकि बचपन में ही पिता हादसे का शिकार हो गए थे वही अकेली मां थी जो घर में देखभाल करने वाली थी अब तो कोई नहीं बचा। इनकी बेटी व बेटे को हर कोई समझाने का प्रयास कर रहा है। दोनों बहनों का विवाह भी दो सगे भाईयों के साथ हुआ था जिससे यह साथ ही एक गांव में रहती थी।

रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कुड़ेलवा गांव के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कैलाश यादव (21) पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम गुड़ौली कोतवाली फतेहपुर व नेमकुमार (20) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम पृथ्वीपुरवा थाना रामनगर के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कैलाश के चाचा रंजीत ने बताया कि यह दोनों लखनऊ में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे व दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। कहा हादसे के समय यह बिना बाइक के हेलमेट चला रहे थे। वहीं, देवा कोतवाली क्षेत्र में बनपुरवा के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में कृष्ण प्रताप सिंह निवासी फतेहपुर घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से इन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटरर भेजवाया गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें