छेदा-बेलहरा मार्ग पर मंगलवार शाम घर लौट रही महिला की साइकिल में पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। मौके से ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक भाग निकला।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम गैसापुर निवासी बुद्धा नाई की पत्नी जहीरा (45) मंगलवार की शाम साइकिल से घर को लौट रही थी। बेलहरा-छेदा मार्ग के पास तेज रफ्तार आ रहे ट्रक्टर ने पीछे से महिला की साइकिल में ठोकर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके से चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक मौके से भाग निकाला। परिवारीजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।