चोरी की यह घटना टिकैतनगर क्षेत्र में भुड़वा मजरा रहिमापुर के किसान गया प्रसाद के घर में हुई। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए चोर कमरे से एक बक्शा उठा ले गए।
घटना के समय गया प्रसाद के परिवारीजन बाहर बरामदे में सो रहे थे। रविवार सुबह सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई तो गया प्रसाद के होश उड़ गए। घर से चोरी बक्सा खेत में पड़ा मिला।
पुलिस को दी गई तहरीर में गया प्रसाद ने कहा कि उसके घर से दो हजार रुपये व करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात हुए हैं। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।