फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर ग्राम दतौती के पास बुधवार की रात दो बाइक आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को सीएचसी सूरतगंज ले गए, लेकिन रास्ते में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर ग्राम दतौती के पास बुधवार की रात करीब सवा सात बजे थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लूपुर निवासी राजू (32) पुत्र राम खेलावन और अकील (35) पुत्र लज्जन निवासी भटुआमऊ की बाइकें आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोग घायलों को सीएचसी सूरतगंज ले गए, लेकिन रास्ते में ही राजू की मौजू हो गई। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीएचसी सूरतगंज में ड्यूटी पर रहे डॉ. देशराज ने घायल अकील को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।