पुलिस द्वारा रात्रि में गश्त करने के दावे के बाद भी रोड किनारे स्थित हाजी मार्केट की दो दुकानों का शटर तोड़कर बेखौफ चोरों ने हजारों की नकदी समेत भारी मात्रा में दुकान में रखा समान उठा ले गए हैं। दोनों पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
जैदपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में स्थित मोहल्ला उसरी पर रोड किनारे हाजी मार्केट में हेमराज की बीज भण्डार व सोनू की वेल्डिंग की दुकान का शटर बीती रात बेखौफ चोरों ने तोड़ कर उसमें रखा सामान व नगदी पर हाथ साफ कर दिया है।
हेमराज की दुकान से 8 हजार की नकदी सहित बीज का भण्डार का सामान व सोनू की दुकान से वेल्डिंग का सामान उठा ले गए हैं। कस्बे में रोड़ किनारे स्थित दुकानों में शटर तोड़कर चोरी होने की घटना से जैदपुर पुलिस की रात्रि गश्त करने के दावे की पोल खुल गई है।
रोड किनारे की दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने से चोरों ने पुलिस सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि चोरी होने की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पनर भेजकर चोरों का पता लगाने के लिए कोशिश की जा रही है।