फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर युवक को आग में ढकेला

Tue, 01 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से मेंथा ऑयल बेचने निकले युवक को सरेराह कुछ दबंगों ने रोक लिया। उससे मेंथा ऑयल छीनने लगे। विरोध पर दबंगों ने सड़क किनारे पड़े पुआल को जलाकर उसमें युवक को ढकेल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में भाई ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम चन्दूरा निवासी कमरूद्दीन का कहना है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उसका छोटा भाई कुतुबुद्दीन साइकिल से 40 किलो मेंथा ऑयल लेकर फतेहपुर जा रहा था।

सूरतगंज फतेहपुर मार्ग पर ग्राम दादनपुर के पास ग्राम शेखूपुर निवासी हरिशचन्द्र, पवन कुमार, अजय कुमार उसके भाई की साइकिल रोक कर डिब्बा छीनने लगे। छीनाझपटी में मेंथा ऑयल गिर गया।
विज्ञापन


ऑयल ले जाने में असफल दबंगों ने सड़क किनारे पुआल में आग लगा दी और कुतुबुद्दीन को उसमें ढकेल कर भाग गये। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले गये, जहां से उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। कमरूद्दीन ने तीनों के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। एसओ सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें