फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 16 Jul 2015 09:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बड़ेल के समीप एक ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम सवार लोग लखनऊ से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल व मृतक सभी गोंडा जिले के निवासी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल इलाके में हाईवे बाईपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम में बुधवार रात पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम चालक, गोंडा के थाना खरगूपुर निवासी अहमद हुसैन (35) पुत्र अब्दुल गफूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी कस्बे के निवासी शकील (26), मोबीन (24) व पप्पू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार हुई डीसीएम के मालिक हाजी इरशाद का कहना है कि वह लोग लखनऊ से लौट रहे थे। रात मेें वह शौच के लिए सड़क किनारे गाड़ी रूकवा कर गए थे,  तभी यह हादसा हो गया। हादसा करने वाले ट्रक का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कोतवाल शशीकांत मिश्रा का कहना है कि हाईवे पर खड़ी डीसीएम में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे का शिकार सभी लोग गोंडा जिले के रहने वाले हैं। हादसा करने वाले ट्रक का पता लगाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें