फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी, बसपा नेता पर केस

Fri, 22 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंडा गांव में मोहम्मद फैज (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने बसपा नेता आरपी सिंह पर आरोप लगाया कि इनकी प्रताड़ना से ही तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने बसपा नेता और दो अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतक के पिता अफजाल हुसैन ने आरोप लगाया कि कुर्सी से बसपा नेता और संभावित प्रत्याशी आरपी सिंह की प्रताड़ना से फैज ने फांसी लगाकर जान दी है।

कल आरपी सिंह के प्रत्याशी होने की औपचारिक घोषणा होनी है। इसी से घबराकर विरोधियों ने यह साजिश की है। इस आत्महत्या से हमारे प्रत्याशी का कोई लेना-देना नहीं है। उनको फर्जी फंसाया जा रहा है। - सुरेश गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन


मुझे फर्जी फंसाया जा रहा है। मृतक फैज ने मुझसे 36 लाख रुपये लेकर एक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई थी। डेढ़ साल पहले जानकारी होने पर मैंने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से मेरी उससे कभी मुलाकात भी नहीं हुई। - आरपी सिंह, बसपा नेता

कुर्सी थानाक्षेत्र के अमरसंडा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक के परिवारीजनों का आरोप था कि बसपा के संभावित प्रत्याशी आरपी सिंह उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने इस मामले में बसपा नेता व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। - अब्दुल हमीद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें