हांसाका के पास दो कारों की भिड़ंत में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला आल्टो कार में सवार थी। पुलिस ने दूसरी कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नारनौल के नीरपुर निवासी अमरपाल अपनी 68 वर्षीय मां गेंदा देवी को गुड़गांव के एक अस्पताल में लेकर गया था। बुधवार शाम वापस लौटते समय उनकी कार हांसाका के निकट एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मां की मौत हो गई। जबकि वह खुद और उसका बेटा निश्चल घायल हो गया।