फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर दो को किया अधमरा

Fri, 20 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर शुक्रवार को दो पक्षाें में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने थाने पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


देवा थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी रमेश व सुमेश के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढने पर मारपीट हो गई। जिसमें एक के सुमेश, शिव दयाल, शिवलाल, विरेंद्र व मिथुन ने दूसरे पक्ष के रमेश व संतू रावत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

दोनों के सिर पर गंभीर चोट आने के बाद वहीं गश खाकर गिर गए। आरोपी भाग निकले। घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी देवा पहुंचाया जहां गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें