फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन युवकों की गई जान

Sat, 05 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जहंागीराबाद, मसौली व रामनगर क्षेत्र में हुए हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के जहांगीराबाद, मसौली व रामनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क व ट्रेन हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क हादसे में मरने वाला युवक सफाई कर्मी है व दूसरा सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पहला हादसा जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ। यहां पर बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक से जा रहे एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रात भर युवक का शव सड़क किनारे ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण निकले तो हादसे के बारे में पता लग सका।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त अजय कुमार (30) पुत्र हीरालाल निवासी लखपेड़ाबाग के रूप में की गई। मृतक के भाई रामकुमार ने बताया कि अजय कुमार ढकौली गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था और शुक्रवार को काम निपटाने के बाद जहांगीराबाद गया था, जहां रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मसौली थाना क्षेत्र के नैनामऊ गांव के पास शुक्रवार की देर रात लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे गिरकर सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम परेठिया थाना डुमरियागंज निवासी पारस सोनी(40) पुत्र प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। इनके पास गोरखपुर से मुंबई जाने का टिकट पुलिस को मिला है। 

वहीं बाराबंकी-बुढ़वल रेलखंड के बीच बुढ़वल गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रेन से गिर कर एक युवक ट्रेन की पहियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का पैर कटा और शव कुछ दूर तक घसीटता चला गया। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की आयु करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें