फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से बेच रहा था एक्सपायरी दवाएं

Sat, 23 Jan 2016 11:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर कस्बे के अंदर भीड़भाड़ वाले इलाके में इतने दिनों से एक्सपायरी दवाएं बेची जा रहीं थी और विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। यहां के लोगों ने जब राज्यपाल को शिकायत की, तो जांच पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ। जिस पर बिना लाइसेंस के चले रहे मेडिकल स्टोर को सीज कर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के मस्तान रोड पर मेडिकल प्वांइट मेडिकल स्टोर पिछले दो साल से चल रहा था। लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस बनवाना उचित नहीं समझा। कस्बे के ही कुछ लोगों ने इसकी शिकायत राज्यपाल के यहां कर दी। राज्यपाल के यहां से इसकी जांच कराने के आदेश एफएसडीए को जारी किए गए। जिस पर शनिवार को डीआई ने कस्बा स्थित इस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पाया कि भारी मात्रा में मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी दवाएं बेची भी जा रही हैं। जिस पर इन्हें जब्त कर लिया गया। जांच पड़ताल के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की खरीद फरोख्त का कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।

मेडिकल स्टोर संचालक के पास मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस तक नहीं था। जो लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दिखाया गया था उसकी वैधता वर्ष 2014 में ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद से लाइसेंस का नवीनीकरण ही नहीं कराया गया। जिस पर डीआई ने मेडिकल स्टोर को सीज करते हुए जितनी भी दवाएं मेडिकल स्टोर में थीं, उन्हें जब्त कर कोतवाली में जमा कर दिया है। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक उबैदुल रहमान पत्र अजीजुल रहमान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें