फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी का शिकार युवक की मौत

Fri, 23 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कानपुर-बाराबंकी मेमू ट्रेन में एक युवक का शव पाया गया। उसके पास से कुछ भी नहीं मिला। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह युवक जहर खुरानी का शिकार हुआ है। 
विज्ञापन


कानपुर से बाराबंकी आने वाली मेमू ट्रेन दोपहर करीब 12:30 बजे रेलवे जक्शन पर पहुंची। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन से एक युवक का शव बरामद किया है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक ने पैंट व शर्ट पहन रखी थी। लेकिन उसके पास से टिकट मिला न ही पैसे।

इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक युवक जहर खुरानी का शिकार हुआ है। हालांकि थानाध्यक्ष जीआरपी आसमा माजिद ने जहर खुरानी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मेमू में जहरखुरानी की घटनाओं की संभावनाएं न के बराबर होती हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें