बाराबंकी-जहांगीराबाद रेलखंड के मध्य बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के पास मिले डीएल से शव की शिनाख्त कुशीनगर जनपद निवासी के रूप में की गई।
वह गोरखपुर से बड़ोदरा नौकरी के लिए जा रहा था। जीआरपी बुढ़वल ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवारीजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
बाराबंकी-जहांगीराबाद रेलखंड के बीच जहांगीराबाद स्टेशन के पास बुधवार भोर एक युवक का शव मिला। ट्रैक पर शव को देख लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी बुढ़वल के चौकी प्रभारी अमर सिंह ने शव को कब्जे में लिया।
उसके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस केे मृतक की पहचान दीपक कुमार मल्ल(25) पुत्र खदेरू मल्ल निवासी गोपालपुर थाना हाता जनपद कुशीनगर के रूप मेें हुई।
चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को इसकी सूचना दी गई है। बताया कि मृतक युवक गोरखपुर से बड़ोदरा नौकरी के लिए जा रहा था।