फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत

Thu, 21 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धान की फसल में खाद डालने गए किसान की अचानक मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना  घरवालों और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व लेखपाल ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजपुरा निवासी धर्मराज (40) पुत्र रामसरन यादव गुरुवार को धान की फसल में खाद डालने गया था। अचानक मेड़ पर वह गश खाकर गिर गया किसान को गिरते देख आस-पास खेतों में कार्य कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। लेकिन जब तक यह लोग किसान को अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई।

इसकी सूचना मौके पर मौजूद किसानाें ने मृतक के परिवारीजनों व पुलिस को दी। सूचना पर तहसीलदार सदर अजय उपाध्याय व लेखपाल हृदयराम मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतक किसान के परिवारीजनों को कृषक दुघर्टना बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई के पास आठ बीघा जमीन है। जिस पर धान की फसल लगी हुई है। खेत में कार्य करते समय भाई की मौत हुई है। प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

किसान की मौत की सूचना मिलने पर जांच के लिए लेखपाल के साथ तहसीलदार सदर को भेजा गया था। वहां पर ग्रामीणों द्वारा पता चला कि किसान की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। -नीलम यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें