देवा कोतवाली क्षेत्र के बैसुआ गांव निवासी बृजभान की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपियों की जांच पड़ताल शुरू की है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बताते चलें कि देवा कोतवाली क्षेत्र के बैसुआ गांव निवासी ब्रजभान (45) सोमवार की देर रात घर पर के हाते में सो रहा था कि अचानक तभी वहां संदिग्ध हालत में अचानक लगी आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई रामप्रकाश ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि उनके भाई की आग की चपेट में आने से मौत हुई है जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।