फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद दुराचार की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
सुबेहा थाने के कस्बे में खेत गई किशोरी को पकड़ कर मोहल्ले के ही युवक ने दुराचार किया। वारदात के दस दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सुबेहा थानाक्षेत्र के निवासी की सोलह वर्षीय पुत्री 29 मार्च की सुबह खेत गई थी। लौटते समय सूनसान स्थान मोहल्ले के ही युवक ने उससे दुराचार किया। युवती के शोर मचाने शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।

बाद में घटना की जानकारी परिवारीजनों को होने पर पीड़ित के पिता ने थाना पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को महिला पुलिस के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन


जहां महिला चिकित्सक नहीं होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। कहा कि आरोपी पीड़िता के मोहल्ले का निवासी रिंकू है। पुलिस शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें