शौच के लिए जा रही एक किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं, पीड़िता के भाई द्वारा विरोध करने पर आरोपी उस पर जानलेवा हमलाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना दरियाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम नित्यकर्म के लिए गई थी। तभी वहां पहुंचे गांव के ही कमल ने उसे अगवाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान इधर से निकल रहे किशोरी के भाई ने आवाज सुनी तो मौके पर जाकर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई करने के बाद हाथ में दांत से काट लिया व भाग निकला। जिसके बाद पुलिस से शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।