दुकान जा रहे कक्षा आठ का एक छात्र शुक्रवार की सुबह बिजली खंभे के अर्थिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने उसे खंभे से अलग कर इसकी सूचना पावर कार्पोरेशन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पावर कार्पोरेशन के जेई मौके पर पहुंच सभी खंभों के वायर हटवाए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी उमेश यादव का पुत्र अर्जुन यादव (15) कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह दुकान पर सामान खरीदने घर से निकला था। लाल बाबू के घर के सामने लगे सीमेंटेड पोल के अर्थिंग वायर में करंट दौड़ रहा था। अचानक छात्र का दाहिना हाथ वायर में लग जाने से वह करंट की चपेट में आकर खंभे से चिपक गया, जब तक उसे छुड़ाया जाता की उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने उसे खंभे से अलग किया और मामले की सूचना पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा अरुण यादव ने बताया ने कि जेई मौके पर पहुंचकर सभी खंभों के अर्थिंग वायर कटवा दिया और पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से एक लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़ित परिवार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। जेई सुनील मौर्य का कहना है कि बारिश के कारण खंभे के वायर में करंट उतर था। मोहल्ले में लगे सभी खंभों के वायर काट दिए गए हैं और पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये विभाग की ओर से दिया जाएगा।