फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। तीन माह पहले प्रेम विवाह करना एक युवती को भारी पड़ गया। पहले तो युवती के मायके पक्ष के लोग पुलिस के साथ उसे निकाह के बाद अपने घर ले गए और अब मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं, ससुराल वाले मुकदमे में फंसने की आशंका के चलते उसे घर में रखने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

काबली गेट निवासी एक युवक बिजनौर में एक होटल पर कार्य करता था। होटल के पास एक गली में रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया और दोनों ने चुपचाप निकाह कर लिया। युवक उसे अपने साथ मवाना ले आया। तीन दिन तक युवती अपनी ससुराल में रही। तीन दिन बाद युवती के मायके पक्ष के लोग बिजनौर पुलिस के साथ मवाना पहुंचे और युवती को नाबालिग बताते हुए अपने साथ ले गए। युवती पक्ष ने एक माह बाद इसी युवक से उसका निकाह कराने की बात कही। शुक्रवार को थाने पहुंची युवती ने बताया कि एक माह बीत जाने के बाद भी उसके मायके पक्ष के लोगों ने निकाह नहीं कराया। जब उसने निकाह की बात की तो परिजनों ने आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। परिजनों ने शुक्रवार को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस पर युवती मवाना स्थित अपनी ससुराल पहुंची। यहां युवती को देख ससुराल पक्ष के लोग दंग रह गए। वे आनन-फानन में झूठे मुकदमे में फंसने की आशंका के चलते युवती को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवती ने परिजनों से जान को खतरा बताते हुए युवक के साथ रहने की बात कही। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें