फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने बीपीओ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 21 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सिद्धौर सीएचसी में तैनात एक स्टाफ नर्स ने यहां पर तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीओ) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ व एसपी से की है। जबकि सीएचसी अधीक्षक इसे आपसी विवाद का मामला बता रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


सिद्धौर सीएचसी पर तैनात एक स्टाफ नर्स ने यहां तैनात बीपीओ दिवाकर पर छेड़छाड़ व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। स्टाफ नर्स ने सीएमओ व एसपी को पत्र भेजकर बताया है कि 17 फरवरी को सीएचसी में बीपीओ दिवाकर ने उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की।

वहीं सिद्धौर चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्रा का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जबकि सीएचसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि बीपीओ की पत्नी सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


स्टॉफ नर्स व बीपीओ की एएनएम पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद स्टाफ नर्स ने बीपीओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया है। अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले के बारे में सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के जो निर्देश मिलेंगे उसी आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें