फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने ली अधेड़ की जान, दो छात्र घायल

Thu, 09 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई साइकिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र में भिटरिया मार्ग पर डीसीएम की टक्कर लगने से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। वहीं हैदरगढ़ में ट्रक की टक्कर से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को असंद्रा थाने गोड़ियन पुरवा मजरे सूरजपुर गांव निवासी झरिहग (58) साइकिल से बाजार जा रहे थे। भिटरिया से हैदरगढ़ की ओर तेज गति से जा रही डीसीएम की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर स्थानीय लोगों से घिर जाने पर चालक डीसीएम को घटना स्थल से कुछ आगे छोड़ कर खेत की ओर भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय ने कहा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं हैदरगढ़ कस्बे में रायबरेली मार्ग पर बृहस्पतिवार को मरुई गांव के राहुल पुत्र संतराम व रवींद्र पुत्र राजू साइकिल से कस्बे में एक निजी कंप्यूटर सेंटर से लौट रहे थे। तभी ट्रक की चपेट में आकर दोनों छात्र मार्ग पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने दोनाें को सीएचसी भेजा जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा करने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है जबकि चालक भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें