फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्याला शिव मंदिर से चोरों ने तोड़े दानपात्र, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 09 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुमारवीं थाना के तहत शिव मंदिर पन्याला में चोरों ने दानपात्र तोड़ कर हजारों रुपये के चढ़ावे पर हाथ साफ कर लिया है। हालांकि चोरी की सारी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है।
विज्ञापन


इससे पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने में मदद मिलेगी।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

घुमारवीं से 10 किलोमीटर दूर मंदिर में चोरों ने देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शिव मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर के भीतर रखे एक दानपात्र को तोड़ा। हालांकि इस दौरान मंदिर का पुजारी और मंदिर की देखरेख के लिए तैनात शख्स भी मंदिर में ही था।
विज्ञापन


मगर उन्हें चोरों की जरा सी भी आहट नहीं हुई। मंदिर पुजारी धर्मवीर ने बताया कि रात जैसे ही दो बजे उनकी आंख खुली तो उन्होंने मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ देखा। इसके साथ ही मंदिर का दरवाजा भी खुला हुआ था। भीतर जाकर देखा तो मंदिर के दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। पुजारी ने देेर रात ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर जरूरी साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए। अब पुलिस फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि चोरों के पकड़ने से क्षेत्र के अन्य मंदिरों सहित अन्य चोरी की वारदातों की गुत्थी भी सुलझ सकती है। जिला में चोरियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।

हालत यह है कि चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। इससे पहले बिलासपुर शहर के बीचोंबीच चोर साइबर कैफे का का ताला तोड़ लाखों के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। हालांकि चोरों को नादौन में पुलिस ने पकड़ लिया था। मगर जिला में अभी भी कई मंदिरों और घरों में होने वाली लाखों की चोरियां अनसुलझी ही है।

डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पन्याला में मंदिर से चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राथमिक सूचना में दानपात्र से 20 हजार का चढ़ावा चोरी की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें