फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के बड़े बाबू के खिलाफ केस

Mon, 19 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर के सिधौली थानाक्षेत्र में हुई जिले के एक किसान की हत्या के मामले में विवेचना फाइल भेजने में हेराफेरी करने के आरोप में एसपी ऑफिस के बड़े बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करया गया है। किसान की हत्या इसी साल अप्रैल में हुई थी। जिसका खुलासा कर देवा पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेजा था। मुकदमा एसपी के आदेश पर पुलिस कार्यालय दूसरे लिपिक ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन



देवा कोतवाली के ग्राम पीरपुर कंजवारा निवासी राजेश कुमार यादव द्वारा सीतापुर जिले के सिधौली थाने में 8 अप्रैल 2015 को अपराध संख्या निल पर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके चाचा रामकिशोर यादव(45) का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई है। इस मामले की विवेचना देवा कोतवाली पुलिस को सौंपी गई थी।


जिसके बाद तत्कालीन देवा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपी राजेंद्र कुमार यादव उर्फ महतो निवासी ग्राम मचौटी कोतवाली देवां, रामावती पत्नी रामसेवक निवासी ग्राम हाजीपुर थाना बड्डूपुर, रामप्रताप निवासी कुर्सी तिराहा कस्बा व थाना देवां, पवन रावत निवासी ग्राम हाजीपुर थाना बड्डूपुर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें